
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर फुलाचूर में भव्य आयोजन; विधायक विनोद अग्रवाल ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक
गोंदिया : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के राजस्व (महसूल) विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल अभियान’ के तहत गोंदिया में एक दिवसीय भव्य विधानसभा स्तरीय ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जलाराम लॉन, फुलचूर (गोंदिया) में आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
शिविर को सुचारू और सफल बनाने के लिए 26 जुलाई को विधायक विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों व पदाधिकारियों की विशेष समीक्षा बैठक संपन्न हुई। विधायक अग्रवाल ने सभी संबंधित विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ काम करने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाकर उन्हें शिविर में शामिल करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग: वर्ष 2011 से पूर्व के अतिक्रमणकारियों को पट्टा वितरण, श्रावणबल व संजय गांधी निराधार योजना, 7/12 अभिलेखों में सुधार, सेतु व महा-ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरण और ‘जीवंत 7/12’ अभियान। भूमि अभिलेख विभाग: ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र के नागरिकों को सनद वितरण तथा मात्र 200 रुपये में पोटहिस्सा सीमांकन (मोजणी) आवेदन की स्वीकृति। कृषि व वन विभाग: पीएम किसान सम्मान निधि, PMFME योजना के आवेदन तथा वन विभाग द्वारा फसल नुकसान मुआवजे से संबंधित मार्गदर्शन व सेवाएं। महिला व बाल विकास तथा नगर विकास: बाल संगोपन योजना, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ का पंजीयन और शहरी क्षेत्र के 2011 पूर्व के अतिक्रमणधारियों के लिए पट्टा वितरण प्रक्रिया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पंजीयन के लिए पात्र महिलाएं अपना आधार कार्ड, माता एवं बाल संरक्षण कार्ड तथा आरसीएच (RCH) नंबर साथ लाएं। विधायक विनोद अग्रवाल ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।



