
संगीता बिजलानी की उपस्थिति में टीजीपी इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में गोंदिया का बढ़ाया मान
गोंदिया : गोंदिया की युवा योग और स्वास्थ्य कोच विद्या दयानी ने मुंबई में आयोजित टीआईजीपी (TIGP) इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतकर गोंदिया का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान उन्हें अभिनेत्री संगीता बिजलानी की प्रमुख उपस्थिति में नवी मुंबई के होटल फॉर्च्यून में आयोजित समारोह में दिया गया।
अपनी योग विधाओं और लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने वाली विद्या दयानी ने पहले भी कई पुरस्कार जीते हैं। इससे पहले, वह ‘मिस ग्लैमरस देवी’ का क्राउन भी जीत चुकी हैं।
विद्या दयानी गोंदिया के प्रसिद्ध तेल व्यवसायी शिवशंकर तेल मिल के संचालक टीकमदास दयानी की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, सिंधी समाज और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।



