गडचिरोलीविदर्भ

सीआरपीएफ 192 बटालियन के जवानों ने मनाया ‘रक्षाबंधन’, छात्राओं ने बांधी राखी

गडचिरोली : गडचिरोली में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) की 192 बटालियन के जवानों ने आज अनोखे अंदाज में भाई-बहन का पवित्र त्योहार ‘रक्षाबंधन’ मनाया। बटालियन मुख्यालय में विद्या विहार कॉन्वेंट स्कूल, मुरखड़ा की छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया।

छात्राओं ने बटालियन के कमांडेंट परविंदर सिंह और अन्य अधिकारियों व जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी। यह पल जवानों के लिए बेहद भावुक और छात्राओं के लिए गर्व का था। छात्राओं ने अपने लोकनृत्य के माध्यम से भी जवानों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।

कमांडेंट परविंदर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह हमारे जीवन का एक अनमोल अनुभव है। जवानों को यह महसूस हुआ कि पूरा देश उनके साथ है।” यह कार्यक्रम जवानों और छात्राओं दोनों के लिए यादगार बन गया। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button