
500 से अधिक लोगों ने लिया भाग
कोनसरी : लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (LMEL) ने शनिवार, 21 जून को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थित अपनी सुरजागढ़ लौह अयस्क खदान और कोनसरी परियोजना में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया. इस वैश्विक पहल में अपनी भागीदारी दर्शाते हुए, दोनों स्थानों पर कुल मिलाकर 500 से अधिक लोगों ने कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया.
सुबह से ही पूरे क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह का माहौल था. सुरजागढ़ लौह अयस्क खदान में आयोजित सामूहिक योग सत्र में अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक और आस-पास के गांवों के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसी तरह, कोनसरी परियोजना में भी LMEL ने योग सत्र का आयोजन किया, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक, ग्रामीण और बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया.

योग सत्र के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, LMEL के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व और इस वर्ष की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य योग के साथ’ पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “योग भारत की ओर से दुनिया को दी गई एक अमूल्य भेंट है. LMEL को आज इस वैश्विक कार्यक्रम में भाग लेने पर गर्व है.” उन्होंने आगे जोर दिया कि, “LMEL कर्मचारियों और स्थानीय समुदायों को स्वस्थ रखने में मदद करने वाली योग सहित अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है.”
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान, सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार और कैप वितरित की गईं.



