गोंदियाविदर्भ

ग्राम चुलोद से हुई ‘विधायक आपके द्वार’ जनसंवाद अभियान की शुरुआत

“अंतिम व्यक्ति की समस्या हल करना मेरा लक्ष्य” – विधायक विनोद अग्रवाल

गोंदिया: आम नागरिकों की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने २९ सितंबर को ग्राम चुलोद और आसोली से ‘विधायक आपके द्वार’ जनसंवाद अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत विधायक अग्रवाल के साथ उपविभागीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और ग्राम सेवक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों की टीम ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और विधायक के निर्देश पर लंबित मामलों के तत्काल निपटान के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, “क्षेत्र में आम नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएँ आम हैं। कोई आवास योजना, कोई लाड़ली योजना से वंचित है, तो किसी की कृषि, राशन या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हैं।”

विधायक अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि उनका संकल्प और प्रयास है कि वे शासन के साथ मिलकर इन समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्र में ‘ज़ीरो पेंडेंसी’ (शून्य लंबितता) सुनिश्चित करें। “हमारा प्रयास है कि हम ज़ीरो पेंडेंसी सुनिश्चित कर अंतिम व्यक्ति कैसे लाभान्वित हो, यही हमारा संकल्प और प्रयास है। यह अभियान करीब डेढ़-दो माह तक चलाने का हमारा संकल्प है।”

इस जनसंवाद अभियान में एसडीओ चंद्रभान खंडाइत, बीडीओ पिंगले, तहसीलदार शमशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, भूमि अभिलेख अधिकारी अजय क्षिरसागर, पंस सदस्य कनीराम तावाड़े, सरपंच चुलोद माया बोरकर, टेमनी सरंपच योगेश पटले, उपसरपंच लतीश बिसेन, एपीएमसी संचालक राधाकृष्ण ठाकुर, ग्रामसेवक दिलीप सहारे, पटवारी लँजे, पुलिस पाटिल कविता भालाधारे सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button