
कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन का सामाजिक कार्य; छात्रों को मिले नए युनिफॉर्म
नागपुर : कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (सिरोवा), नागपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए मतिमंद आवासीय स्कूल, काटोल रोड, नागपुर के छात्रों को यूनिफॉर्म (वर्दी) वितरित की। इस पहल से स्कूल के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सिरोवा के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे, जिनमें अरविंद कोमवार (प्रेसिडेंट), एम. एल. भसीन (सचिव), एस. के. जगनानिया, एस. के. पुरी (सह-सचिव), के. के. सरन, वी. एस. कुलकर्णी, श्री गोयल, बीजन घोष, श्रीमती मंजरी जोशी और वरिष्ठ सदस्य एस. पी. लाभसेटवार शामिल थे।
स्कूल के प्रेसिडेंट ज्ञानेश्वर ने इस अवसर पर संस्था की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल की मुख्य अध्यापिका श्रीमती मोनाली दुल्लरवार और अन्य शिक्षक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे और उन्होंने ‘सिरोवा’ के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
‘सिरोवा’ ने इस पहल के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता दोहराई है, जिससे छात्रों के शैक्षणिक और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।



