गोंदियाविदर्भ

आयाराम गयाराम नेता ने गोंदिया की वाट लगा दी – सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल

गोंदिया : गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के चुनाव प्रचारार्थ प्रफुल्ल पटेल ने अपने संबोधन में इंफ्रामेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यो की तारीफ की और कहा कि नीतिन गोंदिया जिले के विकास से अवगत है। वे अनेक वर्षी से यहां आ रहे है।

गडकरी जी, सीधे सादगी पसंद नेता है। ये इस बात से यहां सिद्ध होता है कि वो चाय भी हाईफाई नही, टपरी की चाय होना बोले है। वे अक्सर अपनी दिनचर्या से चर्चा में रहते है। उनमें सादगी है। वे जमीन से जुड़े नेता है। वे अपनो के बीच के है।

प्रफुल पटेल ने आगे कहा, विनोद अग्रवाल महायुति से भाजपा प्रत्याशी है। उन्हें जिताना है। आयाराम गयाराम का पत्ता कट हो गया। एनसीपी के नाराज कार्यकर्ताओं ने 2019 में विनोद बाबू को मुंबई भेजा था, इस बार हम महायुति के तहत विनोदबाबू को 75 हजार वोटों की जीत के साथ मुंबई भेजेंगे।

पटेल ने कहा, गोंदिया को नम्बर 1-2-3 बना देंने वालो ने गोंदिया की वाट लगा दी, सत्यानाश कर दिया। 600 करोड़ खर्चा करके दो लिफ्ट एरिगेशन लाया पर पानी नही। हमने 395 करोड़ की डांगोरली लाएं और अब हर क्षेत्र सिंचित होगा, जल से परिपूर्ण होगा ऐसी व्यवस्था हमने की है।

पटेल ने कहा- रेलटोली का आडोटोरियम गयाराम ने लाया पर उसे भैंस का तबेला बना दिया। हम ईमानदारी से मिलकर गोंदिया को विकास पर आगे बढ़ाकर नंबर वन बनाएंगे क्योंकि ये मेरा भी मुकाम पोस्ट गोंदिया है। मेरा गोंदिया पीछे जाता है तो दुख होता है। हम सब ध्यान देकर गोंदिया को विकसित करेंगे।

महायुति की सरकार पुनः आ रही है। लाडली योजना को 2100 करेंगें, फिर 2500 और 3000 हजार भी करेंगे। हमारे यहां दो फसल अधिकांश हिस्से में ली जा रही है। मोदीजी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है। एससी एसटी ओबीसी पर केंद्र सरकार कार्य कर रही है। पर ये भ्रामक प्रचार करते है संविधान बदल देंगे। किसी की औकात नही संविधान बदलने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button