गडचिरोलीविदर्भ

सीआरपीएफ १९२ बटालियनद्वारा पश्चिमी सेक्टर की ‘रस्साकशी प्रतियोगिता-२०२५’ का आयोजन

११ टीमों ने लिया भाग, डीआईजी अजय कुमार शर्मा ने किया शुभारंभ; ‘टीमवर्क’ और ‘एकता’ पर जोर

गडचिरोली : १९२ बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा पश्चिमी सेक्टर की वर्ष २०२५ की अंतर ग्रुप केंद्र/परिचालनिक बटालियन के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता-२०२५ का उद्घाटन ८ दिसंबर को (ओप्स) रेंज गडचिरोली में किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पश्चिमी सेक्टर की कुल ११ टीमों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, (ओप्स) रेंज गडचिरोली, के द्वारा किया गया। इस अवसर पर परविन्दर सिंह, कमाण्डेंट-१९२ बटालियन, नरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, वी. कमलेश, द्वितीय कमान अधिकारी, चंचल परवाना, उप कमाण्डेन्ट, नीरज अवस्थी, उप कमाण्डेन्ट, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, “रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक शक्ति को बढ़ाते हैं, बल्कि टीमवर्क, एकता और अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं।” उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

यह प्रतियोगिता दि. ०८/१२/२०२५ से १०/१२/२०२५ तक चलेगी। सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुल ११ टीमें: ०९ बटालियन, ३७ बटालियन, ११३ बटालियन, १९१ बटालियन, १९२ बटालियन, २४२ बटालियन। रैपिड एक्शन फ़ोर्स (RAF) की १०० और १०२ बटालियन। ग्रुप केंद्र पुणे (GC PUNE), ग्रुप केंद्र गोंदिया (GC GNR) और ग्रुप केंद्र नागपुर (GC NAGPUR)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button