नागपूरविदर्भ

राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी

वीएनआईटी में ‘विकास के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

नागपुर : विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में ‘विकास के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार, २२ अगस्त को ऑनलाइन शुभारंभ हुआ। केंद्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। परिवर्तन एक शाश्वत प्रक्रिया है। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हम अपने भविष्य को और सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री जी द्वारा निर्धारित लक्ष्य “आत्म निर्भर भारत” को साकार करने की दिशा में इस सम्मेलन में, आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विषय विशेषज्ञ चर्चा करने वाले हैं।  हमारे आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी भारत की है और उसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस आलोक में वर्तमान सम्मेलन काफ़ी अहम है। मूल्य और संस्कार आधारित शिक्षा आज़ समय की मांग है। उन्होंने कहा कि संस्थान को लोकाभिमुख होना चाहिए।

‘यूथ फॉर नेशन’ के साथ आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता वीएनआईटी के अध्यक्ष माडा भूषि मदन गोपाल ने की। उद्घाटन सत्र में वाइस एडमिरल रमन पुरी, लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी और प्रो. डी.एस. चौहान जैसे दिग्गजों ने युवाओं को संबोधित किया। सम्मेलन के दूसरे और तीसरे सत्र में लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान, कमांडर वी के जेटली, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंगल, प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री टी.एन. झा ने ४०० से अधिक युवाओं का मार्गदर्शन किया।

शनिवार को भी सम्मेलन जारी रहेगा, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी, आईजी संदीप पाटिल, और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बृजेश सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, नवाचार और नेतृत्व जैसे विषयों पर संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button