गोंदियाविदर्भ

हमारे अन्नदाता किसान भाइयों पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनीं रहें यहीं प्रार्थना – विधायक विनोद अग्रवाल

चारगांव से मंडई मेले की शुरुआत

गोंदिया : 01 नवंबर को गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारगांव में सार्वजनिक मंडई मेला उत्सव समिति द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित मंडई मेले पर क्षेत्र के विधायक एवं महायुति से भाजपा के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम को भेंट दी।

कार्यक्रम के बतौर उद्घाटक के रूप में उपस्थित जनता के आमदार ने सभी मेले में आये नागरिकों से भेंट कर उन्हें दिपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महायुति के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा- मंडई मेला हमारे ग्रामीण क्षेत्र की वर्षो से चली आ रही परंपरागत संस्कृति है। ये संस्कृति हमे एक दूसरे से बांधे रखती है।

इस बार शुभ दीपावली के पावन पर्व के दौरान विधानसभा चुनाव चल रहे है। मेरी माँ लक्ष्मी से प्रार्थना है कि वो अपनी कृपा मेरे अन्नदाता भाइयों पर बनाएं रखें और लाडली बहनों पर धन, सुख-समृद्धि की वर्षा करते रहे।

उन्होंने कहा- आगामी 20 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में बस आपका आशिर्वाद चाहिए ताकि मैं और ऊर्जावान होकर क्षेत्र के विकास को दुगुनी रफ्तार से आगे निरंतर चला सकूं।

मंडई-मेला कार्यक्रम में चारगाव की सरपंच ज्योति नागपुरे, उपसरपंच संतोष शेंडे, चेतन बहेकार, ओमकार नागपुरे, लखन हरिनखेड़े, जिप सदस्य वैशाली पंधरे, एम.एम. माहूरे, तमुस अध्यक्ष धर्मराज नागपुरे, अनिरुद्ध बिसेन, रंजीतसिंह बरेले, ख़ेमेन्द्र बिरनवार, ब्रिजलाल टेंभरे सहित ग्रामपंचायत सदस्य, मेला समिति पदाधिकारी व सदस्य सहित ग्राम के नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button