गडचिरोलीविदर्भ

CRPF १९२ बटालियन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस; कमांडेंट परविन्दर सिंह के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

मुख्यालय सहित बटालियन की सभी कंपनियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में रोपे पौधे ; जवानों ने लिया प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गढ़चिरौली : देश की आंतरिक सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने गढ़चिरौली में प्रकृति के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। १९२ बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा ५ जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के पावन अवसर पर एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

बटालियन मुख्यालय, पुलिस कॉम्प्लेक्स, गढ़चिरौली में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता १९२ बटालियन के कमांडेंट परविन्दर सिंह ने की। इस दौरान बल के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस २०२६ के उपलक्ष्य पर आयोजित इस विशेष अभियान के तहत बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने मिलकर पुलिस कॉम्प्लेक्स परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे।

इसके साथ ही, कमांडेंट परविन्दर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में १९२ बटालियन के तहत आने वाली सभी सैन्य कंपनियों ने भी गढ़चिरौली जिले के अलग-अलग दुर्गम व संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और गढ़चिरौली की हरित छटा को और अधिक समृद्ध बनाना है।

इस अवसर पर कमांडेंट परविन्दर सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण और मानव जीवन के अटूट संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, केवल पौधे लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल करना भी हमारा परम कर्तव्य है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में बटालियन के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने इस पूरे अभियान को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button