
गोंदिया : 26 अक्टूबर को लंबाटोला (गिरोला) एवं पांजरा में कर्तव्यपूर्ती जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा, राकांपा, शिवसेना, आरपीआई महायुति के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने पांच सालों में किये गए विकास कार्यो को जनता के समक्ष रख जनसभा को सम्बोधित किया।
विधायक एवं महायुति के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, कुछ लोग फिर नया चोला पहनकर घूम रहे है। कह रहे है मुझे क्षेत्र का और विकास करना है। मैं लंबाटोला की जनता से पूछता हूँ कि 27 साल सत्ता में रहने वाले पूर्व विधायक ने इतने सालों में लंबाटोला, पांजरा के लिए क्या किया। जिसने 27 साल सिर्फ खुद का विकास किया हो, वो भुलथापा देकर क्या विकास करेगा। ऐसे लोगो से सावधान रहने की जरूरत है।
जनता के आमदार ने कहा, हमनें लंबाटोला को हमेशा दिल में रखा है। जब आता था तो सड़के नहीं दिखती थी। आज हमनें पांच साल इतनी सड़के बनाई की जो पहले कभी नही हुई। लंबाटोला से कामठा सड़क, लंबाटोला से मंगरुटोला, पांजरा, कामठा होते हुए हाइवे स्तर की सड़क का निर्माण हो इसका प्रयत्न किया। इसके लिए 20 करोड़ की राशि मंजूर करायी। सड़को को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाने का कार्य किया।
युवाओं को स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी हेतु कामठा में वाचनालय मंजूर कराया। नई पीएचसी मंजूर करायी। स्कूलों में शिक्षक की कमी के चलते अपने खर्च से शिक्षक नियुक्त करने का प्रयास किया। हमने हेक्टरी 20 हजार रुपये बोनस दिलाने का प्रयास किया। धान की नुकसानी, सड़े गले नुकसान का भरपुर लाभ दिलाया। 50 हजार लोगों को नए राशन कार्ड से जोड़े, श्रावण बाल, संजय गांधी योजना के 29 हजार लोगों को लाभ दिलाया। महिलाओ के लिए महिला भवन, किसानो के लिए कृषि गोदाम निर्माण करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा, क्या 27 साल में ऐसा कभी हुआ क्या? नही हुआ। हमनें ये सब करने का प्रयास किया। लाडली बहनों को आर्थिक आधार देने मध्यप्रदेश की तर्ज पर राज्य में लाडली बहन योजना लागू कराने का कार्य किया। आज बहनों को 1500 रुपये माह के रूप में 7 हजार 500 रुपये उनके खाते में देने का कार्य महायुति सरकार ने किया है।
कांग्रेस वाले बोलते है ये फेल योजना है, ये चुनावी खेल है। हमारी सरकार आएगी तो इसे पहली बैठक में बंद कर देंगे। मेरी बहनों ये आपको गुमराह कर रहे है। मैं विश्वास दिलाता हूँ की सरकार आने पर हम इस योजना को मरते दम तक शुरू रखने का कार्य करेंगे। जो लाडली योजना बंद करने की बात करते है उनका तंबू आगामी 20 नवंबर को उखाड़ने का कार्य ये लाडली बहने करेगी। और गोंदिया में कमल खिलाकर इतिहास रचेंगी।
इस कर्तव्यपूर्ती जनआशीर्वाद यात्रा में कृउबास सभापति भाऊराव ऊके, जिप सभापति पूजा सेठ, पंस सभापति सरला चिखलोंडे, जिप सदस्य वैशाली पंधरे, सुरेश हर्षे, सुनीता बेदरे, कीर्ति पटले, पांजरा सरपंच भूमेश्वरी नागपुरे, लम्बाटोला सरपंच उषा सौंदरकर, मंदा पागोटे, लखन हरिनखेड़े, चेतन बहेकार, गुलशन कुंभरे, ओंकार नागपुरे, उपसरपंच पांजरा रामनप्रसाद लिल्हारे, तंमुस अध्यक्ष दिलीप गहगये, डॉ. येड़े, रमेश नागपुरे, अमृतलाल कावरे, कृष्णकुमार गहगये, मिलन पाथोड़े, परमेश्वर ठाकरे, सदाराम देशमुख, भिवाजी कांबळे, चमरू कांबड़े, सुखदेव सौन्दरकर, मोतिराम शिवनकर, गणेश सौंदरकर, विट्ठल रावते, सुनील बेदरे, कृष्णा ग़हगये, राजेश बेदरे, दोनोडे, कावड़े, विश्वनाथ ऊइके, सुखदेव सौन्दरकर आदि सहित गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रही।
डेढ़ माह पूर्व गिरि परिवार के कर्ता एवं गाँव के मिलनसार व्यकितत्व के धनी उपसरपंच दिलीप गिरी का आकस्मिक निधन हो गया था, गिरी परिवार के उस गम के दौरान किन्ही अपरिहार्य कारणों की वजह से उपस्थित न हो पाने पर आज जनता के आमदार विनोद अग्रवाल ने उनके निवास पर पहुँचकर गिरी परिवार से सांत्वना भेंट की और उनके दुख में शामिल होकर हर समय परिवार के साथ खड़े रहने हेतु आश्वस्त किया।



