
गोंदिया : महाराष्ट्र शासन में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा का अजितनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट नागपुर के तत्वावधान में जैन समाजद्वारा स्वागत सत्कार किया गया।
मंगलप्रभात लोढा नागपुर इंदौरा दादाबाड़ी में दर्शन करने पधारे थे, इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ गोंदिया की ओर से ट्रस्टी राजेश लुनिया, अध्यक्ष दिनेश बैद, मदन खाटेड़, मुदित बोथरा ने मंत्री महोदय का स्वागत सत्कार किया व उन्हें गोंदिया पधारने का निवेदन किया।
मंगल प्रभात लोढा ने उपस्थित सकल जैन समाज कं पदाधिकारियों व समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंथ संप्रदाय सिर्फ धर्म आराधना के लिए रखे सभी सामाजिक कार्य संगठित होकर करें जिससे हमारे पूर्वजों द्वारा बनाए गए मंदिर, तीर्थ, गौशाला व परमार्थ सेवा के विभिन्न प्रकल्पों की उचित सार-संभाल के साथ उनके विकास की ओर ध्यान दिया जा सके।
उल्लेखनीय है कि, मंगल प्रभात लोढा राजस्थान में पाली मारवाड़ के मूल निवासी हैं मुंबई की मलाबार हिल विधानसभा क्षेत्र से लगातार सातवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।



