नागपूरविदर्भ

केंद्रीय टीम ने किया वीएनआईटी में हिंदी के कार्यों का निरीक्षण

नागपूर : शिक्षा मंत्रालय ,उच्चतर शिक्षा विभाग भारत सरकार, नई दिल्ली की टीम ने विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर में हिंदी के कार्यों का निरीक्षण किया.

बुधवार, 28 मई को संस्थान के बोर्ड रूम में हुई समीक्षा बैठक में मंत्रालय के अधिकारियों ; अनूप कुमार, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं मुकेश कुमार गाते ,वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी का स्वागत वीएनआईटी के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल ने पौधा, मेमेंटो एवं संस्थान की पत्रिका “राजभाषा प्रेरणा” देकर किया. अपने संबोधन में उन्होंने संस्थान में हिंदी के कार्यों को लगातार प्रोत्साहित करने पर जोर दिया.

प्रास्ताविक संबोधन संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हिंदी कार्यान्वयन समिति डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया. कार्यक्रम में कुलसचिव सचिन जगदाले, संकायाध्यक्ष (छात्र कल्याण) डॉ. रत्नेश कुमार, सह संकायाध्यक्ष (जनसंपर्क) डॉ. मंगेश कोटम्बकर तथा हिंदी कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे.

केंद्रीय समिति के सदस्यों ने बिंदुवार समीक्षा के बाद संस्थान में हिंदी के कार्यों, खासकर हिंदी पत्रिका “राजभाषा प्रेरणा” की सराहना की. उन्होंने हिंदी में पत्राचार को और बढ़ावा देने का सुझाव दिया.

प्रारम्भ में डॉ. आशीष प्रधाने ने स्वागत-गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन ओएसडी (हिंदी) सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने किया. डॉ. भारती पोलके ने पॉवर पॉइंट के माध्यम से प्रेजेंटेशन किया. आभार-प्रदर्शन समिति सदस्य डॉ. प्रभात शर्मा ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन की सफलता के लिए समिति सदस्य राकेश विश्वकर्मा, पूनम उइके,अर्चना तिवारी, समीक्षा अलट आदि ने सहयोग किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button