नागपूरविदर्भ

एस.पी. सिंह लगातार दूसरी बार पीआरएसआई के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुने गए

नागपूर : एस. पी. सिंह को एक बार फिर पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) का निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुना गया है। शनिवार, 21 जून को नई दिल्ली में संपन्न पीआरएसआई की वार्षिक आम बैठक और चुनाव के बाद, निर्वाचन अधिकारी प्रो. सुभाष सूद ने एस. पी. सिंह को वर्ष 2025-27 के लिए दुबारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

यह उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व, जून 2023 में भी एस. पी. सिंह को पीआरएसआई का निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुना गया था। उन्होंने कई वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में नागपुर चैप्टर का भी सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के सलाहकार (जन संपर्क) के पद से सेवानिवृत्ति के बाद, एस. पी. सिंह वर्तमान में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) पद पर कार्यरत हैं।

प्रो. सूद ने इस अवसर पर अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों की भी घोषणा की। डॉ. अजीत पाठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूएस शर्मा को दक्षिण क्षेत्र का उपाध्यक्ष, नरेंद्र मेहता को उत्तर क्षेत्र का उपाध्यक्ष, और अनु मजूमदार को पूर्वी क्षेत्र का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त, डॉ. पी. एल. के मूर्ति महासचिव और दिलीप चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं।

एस. पी. सिंह के दुबारा निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुने जाने पर पीआरएसआई, नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष यशवंत मोहिते, उपाध्यक्ष अखिलेश हलवे, सचिव मनीष सोनी, संयुक्त सचिव प्रसन्न श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शरद मराठे, तथा अन्य पदाधिकारी पी. नरेंद्र कुमार, एम. एम. देशमुख, अनिल गड़ेकर, विनोद रापतवार, मिलिंद चहान्दे, अमित बाजपेई, विवेक असरानी, डॉ. मनोज कुमार आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button