
गढ़चिरौली : लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एलएमईएल) ने शुक्रवार को गढ़चिरौली जिले में अपनी कोनसरी परियोजना और सुरजागढ़ लौह अयस्क खदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया। दोनों स्थानों पर, गांवों के गणमान्य व्यक्तियों और एलएमईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जिला परिषद स्कूलों के छात्रों ने समारोह में भाग लिया।
कोनसरी परियोजना में एक उत्साहपूर्ण कार्यक्रम में, कोनसरी के सरपंच श्रीकांत पावड़े मुख्य अतिथि थे। कोनसरी गांव के गणमान्य व्यक्ति नागोबा पेद्दापल्लीवार, अभिजीत बंडावार, कोनसरी ग्राम पंचायत के सभी सदस्य; एलएमईएल के वरिष्ठ अधिकारियो ने मंच साझा किया।
आरंभ में, स्थानीय आदिवासी समूहों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। प्लांट सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, अग्नि एवं सुरक्षा, कैम्प सुरक्षा के अनुशासित दस्तों और कोनसरी स्थित जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की। एलएमईएल द्वारा छिंदवाड़ा में वाहन चालन प्रशिक्षण के लिए भेजी गई छात्राओं ने भी परेड में भाग लिया और उपस्थित सभी लोगों की सराहना बटोरी।

परेड का निरीक्षण करने के बाद, गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एलएमईएल के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। सूरजागढ़ लौह अयस्क खदान में हूये कार्यक्रम में गाव के गणमान्य नागरिक और एलएमईएल के अधिकारि प्रमुखता से उपस्थित थे।



