
गोंदिया : गोंदिया सेल्स टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन द्वारा 20 अगस्त, बुधवार को “पब्लिक ट्रस्ट्स एवं सोसाइटीज़ पर आयकर प्रावधान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफल आयोजन सिंधी मनिहारी धर्मशाला, गोंदिया में किया गया। यह आयोजन न सिर्फ़ टैक्स प्रैक्टिशनर्स बल्कि अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रबुद्ध नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में आयकर अधिकारी (ट्रस्ट छूट) हरी गुर्गे एवं आयकर निरीक्षक देशमुख ने मार्गदर्शन दिया, जबकि नागपुर से पधारे वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण आष्टिकर ने ट्रस्ट एवं सोसाइटी से संबंधित आयकर प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी साझा की। इसी क्रम में अधिवक्ता विकास साठे ने ट्रस्ट कानून एवं नियमों से जुड़ी व्यवहारिक जानकारियाँ दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिशा के. पजई, सहायक आयुक्त (गोंदिया पब्लिक ट्रस्ट कार्यालय) ने अपने विचार रखते हुए समाजहित में ट्रस्ट्स की उपयोगिता पर जोर दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता इन्द्रकुमार होतचंदानी (अध्यक्ष, सिंधी एजुकेशन सोसायटी) ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट एवं सोसाइटी की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
सेमिनार में गोंदिया के अनेक अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से अधिवक्ता श्याम खोड़ेचा, अधिवक्ता राकेश वर्मा, अधिवक्ता रतन बजाज, अधिवक्ता विक्की खटवानी, अधिवक्ता अमर मुलचंदानी, अधिवक्ता प्रतिभा चुटे, अधिवक्ता अनिल हसानी, अधिवक्ता प्रवीण सोनवाने, सीए रमाकांत अग्रवाल, सीए धीरज अग्रवाल, सीए अनिल अग्रवाल, सीए गोपाल असाटी, सीए आदित्य अग्रवाल आदि शामिल थे।
इसके साथ ही प्रबुद्ध नागरिक राजकुमार नोतानी, नानकराम अनवानी, गोपीचंद थावानी, सुंदरलाल विशवानी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंच संचालन अधिवक्ता शैलेश जैन, स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन अधिवक्ता जयपाल नुनानी (अध्यक्ष – एसोसिएशन), तथा आभार प्रदर्शन अधिवक्ता कैलाश बजाज द्वारा किया गया।
अंत में, उपस्थित प्रतिभागियों ने आयोजन को “अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं सफल” बताया और एसोसिएशन ने सभी अतिथियों, सदस्यों तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिनकी सहभागिता से यह सेमिनार ऐतिहासिक और सफल बन सका।



