नागपूरविदर्भ

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर वीएनआईटी में सर्वभाषीय चौपाल का शुभारंभ

नागपूर : विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वीएनआईटी  VNIT में सोमवार, 11 मई को सर्वभाषीय चौपाल का शुभारंभ हुआ. संस्थान की हिंदी कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की. कुलसचिव और हिंदी कार्यान्वयन समिति के नोडल अधिकारी सचिन जगदाले प्रमुख रूप से उपस्थित थे. विशेष कार्य अधिकारी OSD हिंदी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने स्वागत एवं प्रास्ताविक संबोधन किया.

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के निमित्त आयोजित इस समारोह में संस्थान के सभी स्तर के कार्मिक और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास, नागपुर कार्यालय-2 और 3 के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में प्रो.जी. पी. सिंह ने कहा कि, हिंदी समिति के सदस्यों की इस नई कल्पना से संस्थान के कार्मिकों को एक अभिनव मंच मिलेगा और इसमें न केवल हिंदी, बल्कि सभी भाषाओँ के रचनाकार अपनी पसंद की भाषा में प्रस्तुति दे सकेंगे. उन्होंने समिति के सदस्यों को इस पहल के लिए साधुवाद दिया और कहा कि इससे सभी भाषाओँ के प्रति सम्मान का भाव जागृत होगा. डॉ. सिंह ने कहा कि इस चौपाल में हर व्यक्ति को वक्ता और श्रोता की भी भूमिका निभानी है. कुलसचिव एस. जगदाले ने हिंदी कक्ष की इस नायाब कोशिश की सफ़लता की कामना की और इसमें हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया.

विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अलग-अलग भाषाओँ के रचनाकारों ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर, मात्तृ दिवस और अन्य विषयों पर अपनी प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया.

छोटी छात्रा तन्विता श्रीवास्तव एवं तिस्या चंद्रा तथा नराकास -2 एवं 3 के विनय कुमार सक्सेना, राजेश कुमार शर्मा, अरुण कुंभारे, प्रदीप एम.जनबंधु, तेजवीर सिंह, डॉ. भोजराज लांजेवार तथा वीएनआईटी के डॉ. एस. के. घोष, डॉ. बिभूति रंजन मिश्रा, डॉ. देबारती दत्ता, डॉ. रश्मि उद्दंवाडीकर, एस. पी. सिंह, डॉ. प्रभात शर्मा, डॉ. प्रकाश कुलकर्णी, डॉ. कल्याणी काले, वीरजी श्रीवास्तव, भारती खड्सिंगे एवं खगेश ठाकरे तथा उर्मिला तिवारी और हेमलता मिश्र ‘मानवी’ ने राजस्थानी, हिंदी, बांग्ला, ओडिया, तमिल, तेलुगु आदि भाषाओँ में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं. प्रारम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती और गुरदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया.

समारोह का कुशल संचालन हिंदी कक्ष की पूनम उईके ने किया. डॉ. भारती पोलके ने सरस्वती वंदना और धन्यवाद ज्ञापन किया. राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ. कार्यक्रम की सफ़लता में डॉ. संगीता गडवे, डॉ. आशीष प्रधाने, कृतिका बाम्बल, अर्चना तिवारी, डॉ. नुपुर श्रीवास्तव, डॉ. मकरंद लोखंडे, विजय कोलनकर, डॉ. जमील अंसारी, राकेश विश्वकर्मा, टीना धुर्वे, विजय वरेकर, सत्यम मिश्रा, जितेश गूजर एवं रीना सोनारे आदि ने सक्रिय सहयोग किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button