
हेडरी गाँव में पहली बेकरी का उद्घाटन
गडचिरोली : विकास एक केक की तरह है। इसे पकने में समय लगता है। लेकिन, एक बार पकने के बाद, इसका स्वाद मीठा होता है। गढ़चिरौली जिले के सुदूर इलाकों के लोग पिछले कुछ वर्षों से यह अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। सफलता की इस मीठी कहानी में सोमवार को हेडरी में पहली बेकरी का उद्घाटन होने पर एक नया अध्याय जुड़ गया।
पुरसलगोंदी की सरपंच अरुणा सडमेक, तोडसा की सरपंच वनिता कोरामी, नागुलवाड़ी के सरपंच नेवलु गावड़े, तोडसा के उप सरपंच प्रशांत आत्राम, नागुलवाड़ी के उप सरपंच राजू तिम्मा, पुरसलगोंदी के पूर्व सरपंच कात्या तेलामी, पुरसलगोंदी की पूर्व सरपंच कल्पना आलम, ग्राम पंचायत सदस्य छाया जेट्टी, और लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एलएमईएल) के प्रबंध निदेशक और लॉयड्स इनफिनिट फाउंडेशन के निदेशक बी. प्रभाकरन ने एक छोटे लेकिन भव्य समारोह में हेडरी में ब्लैक फॉरेस्ट बेकरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बेहद खुश हुए और बेकरी उत्पादों का स्वाद चखने के लिए उमड़ पड़े।
गाँवों के सरपंचों ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह बेकरी जिले में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। बी. प्रभाकरन ने कहा कि यह बेकरी सिर्फ़ एक इमारत नहीं, बल्कि गढ़चिरौली जिले के दूरदराज के इलाकों के लोगों तक पहुँच रहे विकास का प्रतिबिंब है। उन्होंने आगे कहा, “गढ़चिरौली जिला न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश में सबसे बेहतरीन परिवर्तनकारी कहानियों में से एक के रूप में तेज़ी से उभर रहा है। गढ़चिरौली के लोगों द्वारा लिखी जा रही इस प्रशंसनीय कहानी में नित नए अध्याय जुड़ रहे हैं। ब्लैक फ़ॉरेस्ट बेकरी जैसी पहलों के साथ लॉयड्स मेटल्स उनकी जीवनशैली को समृद्ध बनाने में प्रसन्नता का अनुभव करता हैं।”
इससे पहले, 27 जून को, कोनसरी गाँव में ब्लैक फ़ॉरेस्ट बेकरी का उद्घाटन किया गया था, जहाँ एलएमईएल के डीआरआई और पेलेट प्लांट कार्यान्वयित हैं और 4.5 एमटीपीए क्षमता का एक विशाल एकीकृत इस्पात संयंत्र प्रस्तावित है। यह कोनसरी का पहला बेकरी और फ़ूड प्लाज़ा हैं। पूजा और उद्घाटन के बाद, प्रभाकरन ने हेडरी स्थित बेकरी का दौरा किया और एलएमईएल अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों से भी वार्तालाप किया।



