गडचिरोलीविदर्भ

सीआरपीएफ १९२ बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रम  

गडचिरोली : 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में जो की पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता ही सेवा’ के रूप मनाता है इसी क्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 192 बटालियन की सी कम्पनी जो की जारावंडी क्षेत्र में कार्यरत है। कम्पनी कि और से कमाण्डेन्ट परविन्दर सिंह व कम्पनी कमाण्डर महेश चन्द मीणा की उपस्थिती में 02 अक्तूबर को राष्ट्रपति महात्मा गाँधी के जयंती के उपलक्ष पर ‘स्वछता ही सेवा’ के अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम महोदय ने गांधीजी के प्रतिमा के समक्ष द्विप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किये। ‘स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की ओर’ कार्यक्रम का इतिहास व दैनंदिन जीवनी मे स्वयं की आस-पास के क्षेत्र जैसे निवास स्थान, कैम्प के साफ-सफाई का महत्व के विषय पर उपस्थित जवान, प्राथमिक आरोग्य केन्द्र जारावंडी के कार्मिक. स्कुल के बच्चो को संबोधित किया व उपस्थित बच्चो को मिठाई वितरण किया।

संबोधन कार्यक्रम के पश्चात प्राथमिक आरोग्य केन्द्र जारावंडी के आस पास के परिसर की साफ-सफाई का अभियान परविन्दर सिंह (कमांडेन्ट) व हेश चंद मीणा (सहा. कमा.) के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। अंत मे महोदय द्वारा वैद्यकिय अधिकारी लोकेश कोटवार को इस कार्यकम में वृक्षरोपण हेतु पौधा भेट स्वरूप दिया।

इस अवसर पर परविन्दर सिंह (कमांडेन्ट), महेश चंद मीणा (सहा. कमांडेन्ट), वैद्यकिय अधिकारी लोकेश कोटवार एवं सी/192 बटा० केरिपु बल जारावंडी के कार्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button