गोंदियाविदर्भ

२० अगस्त को ‘पब्लिक ट्रस्ट एवं सोसाइटीज के आयकर प्रावधानों’ पर सेमिनार

गोंदिया सेल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन सौजन्य से आयोजन

गोंदिया : सेल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, गोंदिया के सौजन्य से बुधवार, २० अगस्त को सिंधी कॉलोनी, शंकर चौक स्थित सिंधी मनिहारी धर्मशाला में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया है। दोपहर २:३० से शाम ५:०० बजे तक चलने वाले इस सेमिनार का मुख्य विषय “पब्लिक ट्रस्ट एवं सोसायटी से संबंधित आयकर प्रावधान” है।

इस सेमिनार में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जो पब्लिक ट्रस्ट और सोसायटियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में गोंदिया धर्मादाय कार्यालय की मुख्य सहायक आयुक्त दिशा क. पजई और वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रकुमार होतचंदानी उपस्थित रहेंगे।

गोंदिया और आसपास के क्षेत्रों के अधिवक्ता, टैक्स प्रैक्टिशनर्स, सोसायटी एवं ट्रस्ट से जुड़े प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित सदस्यों से इस सेमिनार में बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है। सेल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता जयपाल नुनानी और सचिव अधिवक्ता कैलाश बजाज ने सभी संबंधित लोगों से इस सेमिनार में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का विनम्र निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button