
नागपूर : विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वीएनआईटी में मंगलवार 01 अप्रैल को पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुस्तकालय भवन के वर्चुअल क्लास रुम में निदेशक डॉ. प्रेमलाल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह उद्घाटन किया।
डॉ. पटेल ने अपने संबोधन में, हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने का आह्वान करते हुए उन्होंने राष्ट्र कवि डॉ. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की एक कविता का भी पाठ किया।
डीन (फैकल्टी वेलफेयर) और कार्यकारी अध्यक्ष, हिंदी क्रियान्वयन समिति डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह ने स्वागत और प्रास्ताविक भाषण किया। इस अवसर पर कुलसचिव सचिन जगदाले और केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय, मुंबई के सलाहकार डॉ. रामविचार यादव और सहायक निदेशक (राजभाषा) कुसुम शर्मा झा प्रमुखता से उपस्थित थीं। आयोजन में डॉ. प्रकाश कुलकर्णी, कृतिका बांबल, राकेश विश्वकर्मा, डॉ. आशीष प्रधाने एवं हिंदी समिति के सदस्य गण प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती पोलके ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एस.पी. सिंह, ओएसडी (हिंदी) ने किया।



