गोंदियाविदर्भ

विधायक विनोद अग्रवाल के संकल्प से ‘सुभाष गार्डन’ का कायाकल्प

आधुनिक सुविधाओं के साथ नया ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान‘ गोंदिया वासियों को समर्पित

गोंदिया : शहर के वर्षों पुराने एकमात्र सुभाष गार्डन को एक साल तक चले आधुनिक और सुसज्जित नवीनीकरण के बाद अब आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयासों से साकार हुए इस पार्क को अब ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा, जिसका उद्घाटन २५ सितंबर को विधायक अग्रवाल के हाथों नेताजी की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुआ।

विधायक विनोद अग्रवाल ने उद्घाटन के पश्चात कहा कि, यह उद्यान अब नए स्वरूप और नई पहचान के साथ आमनागरिकों को समर्पित है। वर्षों पुराना होने के कारण यह पार्क अपनी आभा खो रहा था और समस्याओं का अंबार था। विधायक अग्रवाल ने गोंदिया वासियों को इसे सुसज्जित और आधुनिक बनाने का वचन दिया था, जो एक साल बाद पूरा हुआ है।

इस पार्क को पर्यावरण के अनुकूल बनाते हुए अनेक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे इसकी सुंदरता और उपयोगिता कई गुना बढ़ गई है: पेयजल और स्वच्छता: शुद्ध आरओ पेयजल व्यवस्था और महिला-पुरुषों के लिए शौचालय. मनोरंजन और खेल: नन्हे बच्चों के लिए झूले, स्लाइडिंग, खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और चेस टेबल. स्वास्थ्य और कल्याण: मॉर्निंग वॉक ट्रैक, ग्रीन जिम और योगा कक्ष. सौंदर्यीकरण: ७५ किस्म के ३० हजार नए पौधे, आकर्षक प्राणियों की कलाकृतियाँ, कृत्रिम जानवर और सुंदर फव्वारे. अन्य सुविधाएँ: बुजुर्गों के लिए बैठक व्यवस्था, पुराने शिव मंदिर का नवीनीकरण, रात में सुंदरता बढ़ाने के लिए डेढ़ सौ से अधिक लाइटें, टूर्नामेंट कक्ष और लाइब्रेरी.

विधायक अग्रवाल ने घोषणा की कि, आने वाले महीनों में दूसरे चरण में यहाँ पार्किंग व्यवस्था पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही आधुनिक पार्क बनाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्वस्थ जीवन मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button