गडचिरोलीमहाराष्ट्रविदर्भ

सीआरपीएफ 192 बटालियन ने मनाया योग दिवस

गडचिरोली : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा, 21 जून, 2024 को 10 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024, “YOGA FOR SELF AND SOCIETY”  की  विषयवस्तु पर आयोजन करने हेतु जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में 192 बटालियन, सीआरपीएफ की ओर से बटालियन के कमाण्डेंट परविन्दर सिंह के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी नरेन्द्र कुमार की उपस्थिति व अन्य सीनियर अधिकारियो की उपस्थिती में बटालियन मुख्यालय एवं कम्पनियो में योग शिविर का आयोजन स्कूली बच्चो व जवानो के परिवार के सदस्यों के साथ किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ने योग की महत्ता को प्रकाशित करते हुए अवगत कराया कि योग मनुष्य जीवन का एक अहम हिस्सा है जिससे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ को समझते हुए इसे अपने जीवन में निरंतर अपनाने का मार्गदर्शन दिया।

192 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा प्रतिदिन अपने जवानों के लिए नियमित योग कार्यक्रम चलाया जाता है एवं जिसे एक मिशन के तौर पर आम नागरिको के बीच भी चलाने का निर्णय लिया गया ताकि जवानो के साथ-साथ स्कूली बच्चे व आम नागरिक भी योगाभ्यास से लाभान्वित हो सकें और अपने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रखे एवं स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button