
गोंदिया : विधायक विनोद अग्रवाल चुनाव के बाद रुके हुए कई विकास कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव के दौरान डांगोरली बैराज, धान पर बोनस राशि 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास, जरूरी मार्गों का निर्माण, सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करना आदि कार्यों को लेकर वे लगातार प्रयासरत रहे। परिणामस्वरूप, आज 395 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी डांगोरली बैराज का सपना पूरा हुआ, वहीं धान को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस भी मंजूर कराने में विधायक विनोद अग्रवाल ने सफलता प्राप्त की है।
चुनाव के दौरान कई सड़क-रास्तों के निर्माण को लेकर नागरिकों ने विधायक विनोद अग्रवाल से मांग की थी, जिसे पूरा करने का उन्होंने वादा भी किया था। अब ये वादे भी पूरे होते दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में विधायक विनोद अग्रवाल ने 30 करोड़ 33 लाख रुपये के सड़क-रास्तों के कार्यों का शुभारंभ कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की है। खास बात यह है कि, काटी और बिरसोला के बीच 4 किलोमीटर की दूरी को कम करने के लिए विधायक अग्रवाल ने डेढ़ किलोमीटर का सीमेंट रास्ता देकर दो गांवों को बड़ी सौगात दी है।
विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा शुरू किए गए विकासकार्य :
- डांगोरली में 30 लाख रुपये की लागत का सीमेंट रोड, मैदान भराव और समतलीकरण
- बिरसोला-भादयाटोला 3 किलोमीटर सड़क निर्माण (5 करोड़ 65 लाख रुपये)
- बिरसोला-सिंगलटोली-काटी डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण (1 करोड़ रुपये)
- NH 543 रजेगांव-बघोली-काटी 5.71 किलोमीटर सड़क निर्माण (10 करोड़ 4 लाख रुपये)
- NH 543 रजेगांव-कोचेवाही 5.51 किलोमीटर सड़क निर्माण (4 करोड़ 23 लाख रुपये)
- चिरामनटोला-छिपिया 4 किलोमीटर सड़क निर्माण (3 करोड़ 17 लाख रुपये)
- बनाथर-कोचेवाही-चंगेरा-बाजारटोला 7.25 किलोमीटर सड़क निर्माण (12 करोड़ 86 लाख रुपये)
इन कार्यक्रमों के दौरान विधायक विनोद अग्रवाल के साथ पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास सभापति भाऊराव उके, धनंजय तुरकर, छत्रपाल तुरकर, चैताली नागपुरे, दीपा चंद्रिकापुरे, आनंदा वाढ़ीवा, वैशाली पंधरे, जितेश्वरी रहांगडाले, मंजू डोंगरे, शैलजा सोनवाने, संदीप तुरकर, ललित तावाड़े, मुकेश लिल्हारे, रमेश महंत, केशर उपवंशी, सुष्मा उके, ज्ञानचंद जमईवार, सुरपत खैरवार, दशरथ पिपरेवार, रमेश नागफासे, जाकिर भाई, पुलिस पाटिल दिलीप तुरकर, कुमार बाहे, शिव भोयर, आसिफ खान, रामेश्वर बाहे, मौजीलाल नागफासे, गेंदलाल पानोरे, हन्नू दंदरे, ओंकार नागफासे, राजूभाऊ सूर्यवंशी, ओमकार बिजेवार, हेमलता महंत, गंगाबाई पाचे, दुलीचंद पाचे, चोखेलाल दंदरे आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
विधायक विनोद अग्रवाल के इन विकास कार्यों से गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।



