गोंदियाविदर्भ

एमआरपी से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई – विधायक विनोद अग्रवाल

किसानों को सरकारी दर पर ही खाद खरीदने की अपील, शिकायत के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

गोंदिया : गोंदिया जिले में यूरिया और डीएपी जैसे उर्वरकों को अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर बेचने या अन्य उत्पादों के साथ जोड़कर बेचने की शिकायतों के बाद, विधायक विनोद अग्रवाल ने कृषि विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों की जानकारी के लिए एक सूचना पत्रक जारी करवाया है, जिसमें एमआरपी से अधिक दाम लेने पर शिकायत करने का तरीका बताया गया है।

विधायक विनोद अग्रवाल ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि, यदि कोई भी कृषि केंद्र संचालक एमआरपी से अधिक कीमत पर खाद बेचता है या किसी अन्य उत्पाद को खरीदने के लिए मजबूर करता है, तो वे तुरंत 7499251343 इस नंबर पर या संबंधित तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसानों को केवल सरकारी दरों पर ही खाद खरीदने का अनुरोध किया गया है।

किसानों से यह भी अनुरोध किया गया है कि खाद खरीदते समय अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। खरीदी गई खाद की बैग संख्या और ईपीओएस (ePOS) मशीन पर दर्ज संख्या का मिलान करें। दुकानदार से पक्का बिल और ईपीओएस की स्लिप अवश्य लें, और तभी दुकान से बाहर निकलें। यह कदम किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाने और कृषि केंद्रों पर पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button